लक्खी पदयात्रा मार्ग की हालत भाजपा सरकार और स्थानीय प्रशासन की उजागर कर रही है लापरवाही:गहलोत

जयपुर 13 अगस्त (वार्ता) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि हिन्दू धर्म के नाम पर राजनीति करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सचाई अब जनता समझने लगी है और प्रदेश की सबसे बड़ी लक्खी पदयात्रा से पहले सांगानेर से रेनवाल तक के 25 किलोमीटर यात्रा मार्ग की जो हकीकत सामने आई है, वह भाजपा सरकार और स्थानीय प्रशासन की गंभीर लापरवाही को उजागर कर रही है। श्री गहलोत ने गुरुवार को जारी अपने बयान में यह बात कही।

उन्होंने कहा कि जगह-जगह टूटी सड़कें, बारिश से बने गहरे गड्ढे, डेढ़ साल से सफाई न हुए नाले, यह सब उन रास्तों पर हैं जहां से 18 अगस्त से शुरू हो रही प्रदेश की सबसे बड़ी लक्खी पदयात्रा में लाखों श्रद्धालु गुजरेंगे। उन्होंने कहा कि स्थानीय निवासियों ने बार-बार शिकायत की, लेकिन डेढ़ साल से कोई सफाई नहीं हुई। नगर निगम, जेडीए और सड़क निर्माण निगम के जिम्मेदार होने के बावजूद तैयारियां अधूरी हैं। श्री गहलोत ने कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था के साथ यह लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती। सरकार को यात्रा मार्ग की मरम्मत, सफाई और सुरक्षा व्यवस्था तुरंत सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि किसी दुर्घटना से बचा जा सके।

.....

Next Post

*‘विश्व हाथी दिवस’ पर वनतारा का हाथी संरक्षण अभियान, देश-विदेश में बढ़ाया सेवा का दायरा

Thu Aug 13 , 2026
* जयपुर के हाथी गांव में इलाज, देखभाल और बुजुर्ग हाथियों के लिए विशेष सुविधाएं विकसित करने की पहल।   * देश के चार राज्यों में 182 हाथियों और 242 महावतों तक पहुंचा वेलफेयर कार्यक्रम, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी संरक्षण सहयोग बढ़ा।   *जामनगर, 13 अगस्त 2026:* विश्व हाथी दिवस […]

You May Like

मनोरंजन