भोपाल: सिविल सेवा दिवस के अवसर पर प्रशासन अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किए।
कार्यक्रम में शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, नवाचार और जनहित में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया। मंत्री काश्यप ने इस दौरान कहा कि बेहतर प्रशासन और जनसेवा के लिए ऐसे पुरस्कार कर्मचारियों को प्रेरित करते हैं। उन्होंने सभी सम्मानित अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह समर्पण के साथ कार्य करने की अपील की।
