बाबूचन्द्र के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद,आरोपी गिरफ्तार 

सिंगरौली। सासन पुलिस चौकी क्षेत्र के काम पश्चिम टोला निवासी एक युवक की मोटरसाइकिल पिछले दिनों अज्ञात चोरों ने पार कर दिया था। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई।

जानकारी के अनुसार ग्राम काम निवासी रोहित कुमार बैस पिता राजकुमार बैस की 15 नवम्बर को पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 66 जेडबी 2961 को अज्ञात चोरों ने बाउंड्री के अंदर खड़ी बाईक को अज्ञात चोरों ने पार कर दिया था। घटना की रिपोर्ट दूसरे दिन की गई। चौकी प्रभारी संदीप नामदेव ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और कोतवाली क्षेत्र बैढ़न के चौरा टोला निवासी बाबूचन्द्र शाह उर्फ चकरा पिता रामबिदेश शाह उम्र 23 वर्ष के कब्जे से बाईक बरामद हुई। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Next Post

मुजफ्फरपुर-हडपसर नई एसी ट्रेन की सौगात, 8 दिसंबर से शुरू होगी

Wed Nov 19 , 2025
खंडवा । यात्रियों की सुविधा के लिए, रेल मंत्रालय ने मुजफ्फरपुर और हडपसर (पुणे) के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन सेवा के नियमितीकरण को मंज़ूरी दे दी है। यह सेवा, जो पहले एक स्पेशल ट्रेन (05289/05290) के रूप में चलती थी, अब नए नंबर 15589/15590 के साथ एक नियमित साप्ताहिक […]

You May Like

Play sound