कांग्रेस में एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को पार्टी सौपने की तैयारी

इंदौर: कांग्रेस में एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को पार्टी सौपने की तैयारी हो रही है. देश के हर राज्य में दलित और पिछड़े वर्ग को बड़े पैमाने पर संगठन की बागडोर सौंपने की रणनीति बन चुकी है. बताया जा रहा है कि कांग्रेस में अगले तीन महीनों में यह सब बदलाव होना है.सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में वरिष्ठ नेताओं से युवा नेताओं के हाथों में बागडोर देने का तय हो चुका है. मतलब साफ है कि नई पीढ़ी को पार्टी की कमान सौंप दी जाएगी.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को युवाओं को मदद करने का निर्णय लिया गया है. सूत्रों के अनुसार अहमदाबाद अधिवेशन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने इरादे साफ जाहिर कर दिए है. उन्होंने वरिष्ठ नेताओं को संकेत दिए है कि अब देश में युवाओं के हाथों में पार्टी की बागडोर होगी. हर प्रदेश में पिछड़ा वर्ग और दलित को तवज्जो दी जाएगी. संगठन में भी दोनों वर्ग के दूसरी और तीसरी पंक्ति के कार्यकर्ताओं को आगे लाना है.

संगठन को ताकतवर बनाने के लिए पिछड़ा वर्ग और दलित युवाओं को पार्टी में महत्व देने और संगठन से लेकर चुनाव में बड़ी हिस्सेदारी युवाओं की होगी. ऐसा कहा जा रहा है कि अहमदाबाद अधिवेशन में राहुल गांधी ने देश के हर राज्य से आए पिछड़ा और दलित वर्ग को मंच से लेकर व्यक्तिगत तवज्जों दी. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को संकेत दे दिया है कि कांग्रेस में युवा बागडोर संभालेंगे.

राहुल ने स्पष्ट कर दिया है कि हर राज्य के जिले में पिछड़ा वर्ग और दलित वर्ग के युवाओं को कमान सौंपना है.बताया जा रहा है कि राहुल गांधी इसकी शुरुआत गुजरात से करेंगे. संभवतः 15 अप्रैल से राहुल गुजरात के जिला अध्यक्षों से मुलाकात का सिलसिला शुरू कर संगठन स्तर पर जानकारी लेंगे. साथ ही जिला अध्यक्ष को ताकतवर बनाने के लिए उनके सुझाव पर अमल करेंगे. संगठन को निचले स्तर से मजबूती देना तय रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है. आने वाले तीन महीनों में कांग्रेस में बड़ा बदलाव होना तय नजर आ रहा है, मगर राहुल के प्लान को कांग्रेस के दिग्गज नेता सफल होने देंगे? यह सवाल समय पर ही उत्तर देगा.

Next Post

गोसलपुर में कंटेनर और ट्रैक्टर में भिड़ंत, एक की मौत, दो घायल

Fri Apr 11 , 2025
जबलपुर: गोसलपुर थाना अंतर्गत नेशनल हाइवे क्रमांक सात में गुरूवार की रात्रि कंटेनर और ट्रैक्टर में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। शव […]

You May Like