
ग्वालियर। माधव विधि महाविद्यालय में चले सात दिवसीय फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का समापन हुआ। इस प्रोग्राम में समस्त टीचिंग स्किल पर विषय विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिए जो कि महाविद्यालय की सभी फैकल्टी के लिए प्रभावी तथा ज्ञानवर्धक रहे। समापन सत्र में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ नीति पांडे, कार्यक्रम की संयोजिका डॉ समिधा सिंह तथा समस्त प्राध्यापक उपस्थित रहे।
