जावद पुलिस को सफलता, आई-20 कार से 80 किलो डोडाचूरा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

नीमच। प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत जावद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आई -20 कार से चार कट्टों में भरा 80 किलो डोडा चूरा बरामद किया है। मामले में एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया है।

यह कार्रवाई मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत की गई, जिसमें नीमच पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसौदिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद रोहित राठौड़ के निर्देशन में यह सफलता प्राप्त की गई।

थाना प्रभारी जावद निरीक्षक जितेन्द्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने मोरका फंटा पर चेकिंग के दौरान इस कार्रवाई को अंजाम दिया। संदेह के आधार पर एक हुंडई ढ्ढ-20 कार को रोका गया, जिसकी तलाशी लेने पर उसमें चार कट्टों में अवैध डोडा चूरा भरा मिला।

पुलिस ने मौके से आरोपी रामप्रसाद पिता निर्भयराम धाकड़ (उम्र 29 वर्ष), निवासी रायलाकुआं, शास्त्री मार्ग, जावद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और पूछताछ जारी है।

Next Post

महाराष्ट्र के राज्यपाल ने गणेश चतुर्थी पर लोगों को दी बधाई

Tue Aug 26 , 2025
मुंबई 26 अगस्त (वार्ता) महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन ने गणेश चतुर्थी और गणेशोत्सव के अवसर पर लोगों को बधाई दी है। राज्यपाल ने मंगलवार को अपने संदेश में कहा कि यह त्योहार लोगों को लोकमान्य तिलक के त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण की याद दिलाता है। उन्होंने […]

You May Like