महाराष्ट्र के राज्यपाल ने गणेश चतुर्थी पर लोगों को दी बधाई

मुंबई 26 अगस्त (वार्ता) महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन ने गणेश चतुर्थी और गणेशोत्सव के अवसर पर लोगों को बधाई दी है।

राज्यपाल ने मंगलवार को अपने संदेश में कहा कि यह त्योहार लोगों को लोकमान्य तिलक के त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण की याद दिलाता है।

उन्होंने कहा, “मैं मंडलों से गणेशोत्सव मनाते हुए सामाजिक सद्भाव और एकता को बढ़ावा देने का प्रयास करने की अपील करता हूँ। मैं गणेशोत्सव के अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई देता हूं।”

Next Post

चाकूबाजी:पति-पत्नी घायल, हमलावर की मौत

Tue Aug 26 , 2025
सिवनी। हरितालिका तीज की रात सिवनी में चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई। लुघरवाड़ा निवासी युवक हर्षित वर्मा ने अपने परिचित दंपति पर चाकू से हमला कर दिया। घटना जबलपुर रोड स्थित साई रेजीडेंसी के पास हुई। जानकारी के अनुसार, हर्षित ने प्रकाश ठाकुर और उनकी पत्नी श्रद्धा ठाकुर पर […]

You May Like