चाकूबाजी:पति-पत्नी घायल, हमलावर की मौत

सिवनी। हरितालिका तीज की रात सिवनी में चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई। लुघरवाड़ा निवासी युवक हर्षित वर्मा ने अपने परिचित दंपति पर चाकू से हमला कर दिया। घटना जबलपुर रोड स्थित साई रेजीडेंसी के पास हुई।

जानकारी के अनुसार, हर्षित ने प्रकाश ठाकुर और उनकी पत्नी श्रद्धा ठाकुर पर चाकू से वार किए। इस हमले में प्रकाश ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर रेफर किया गया है। वहीं, श्रद्धा ठाकुर भी घायल हुई हैं और उनका इलाज सिवनी जिला अस्पताल में जारी है।

हमले के बाद हर्षित वर्मा ने खुद पर भी चाकू से वार कर अपनी नसें काट लीं, जिससे अधिक रक्तस्राव होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है और जांच जारी है।

Next Post

80 हजार की रिश्वत मांग रहे शिक्षा अधिकारी रंगेहाथ गिरफ्तार

Tue Aug 26 , 2025
इंदौर. लोकायुक्त टीम ने मंगलवार शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग के खंड श्रोत समन्वयक को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया. आरोपी पर स्कूल की मान्यता नवीनीकरण के नाम पर कुल 80 हजार रुपए की मांग का आरोप है. लोकायुक्त डीएसपी सुनील कुमार तालान ने […]

You May Like