भाजपा ने की क्रिकेटर रोहित शर्मा पर कांग्रेस प्रवक्ता की टिप्पणी की निंदा

नयी दिल्ली, 03 मार्च (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद की क्रिकेटर रोहित शर्मा पर टिप्पणी की निंदा करते हुए सोमवार को कहा कि कांग्रेस अब भारतीय क्रिकेट टीम से भी नफरत करने लगी है।

भाजपा के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने यहां संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस भारतीय एजेंसियों और संगठनों से पहले से नफरत करती थी। अब उसने भारतीय क्रिकेट टीम से भी नफरत करना शुरू कर दिया है।

श्री पूनावाला ने कहा कि रोहित शर्मा पर कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद की ओर से की गयी टिप्पणी से पता चलता है कि वे भारत की किसी भी उपलब्धि और जीत से ईर्ष्या करते हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “यह बहुत शर्मनाक है कि कांग्रेस का एक आधिकारिक प्रवक्ता ऐसा बयान दे रहा है। यह कांग्रेस का बयान है। उन्हें लगता है कि केवल एक व्यक्ति हर चीज के लिए फिट है और वह है राहुल गांधी। वे देश के खिलाफ इतने हैं कि आज वे हमारे देश के क्रिकेट कप्तान के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। मुझे नहीं पता कि इसका क्या मतलब है। यह वास्तव में शर्मनाक है, और मैं इसकी निंदा करता हूं। पूरा देश कांग्रेस की मानसिकता देख रहा है।”

Next Post

रेलवे लाइन पर ट्रैक्टर ट्राली पलटी, बजे सायरन

Mon Mar 3 , 2025
मॉकड्रिल जबलपुर: भेड़ाघाट और भिटौनी रेलवे स्टेशन के बीच में रेलवे लाइन पर ट्रैक्टर ट्राली पलटी की सूचना से हड़कंप मच गया। खतरे के सायरन भी बजे। जानकारी लगते ही अमल मौके पर पहुंच गया और राहत का शुरू किया। हालांकि बाद में अमले को पता चला कि यह रेलवे […]

You May Like