माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्ष  मंजू बांगड़ का आज पिपरिया में कार्यक्रम

पिपरिया:अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू बांगड़ आज रविवार को पिपरिया आयेगी। माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा माहेश्वरी भवन नर्मदा कालोनी में आयोजित कार्यक्रम में अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू बांगड़ सामाजिक गतिविधियों पर अपने विचार व्यक्त करने पिपरिया आयेगी।

माहेश्वरी महिला मंडल अध्यक्ष अरूणा मूंदड़ा व सचिव पिंकी राठी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व से निश्चित ही समाज को एक नई दिशा प्राप्त हुई है व आपके मार्गदर्शन में कार्य व योजनाओं को आगे बढ़ायेंगे। इस अवसर पर अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन मध्यांचल की संयुक्त मंत्री अनिता जांवधिया , माहेश्वरी महिला संगठन की प्रदेश अध्यक्ष रंजना बाहेती, सचिव राजश्री राठी उपस्थित रहेंगी ।

इस अवसर पर माहेश्वरी सेवा मंडल के पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य स्वागत हेतु उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रमों के अंतर्गत सर्व प्रथम भगवान महेश की पूजन,महेश वंदना,स्वागत नृत्य ,सभी संयोजिका एवं सहसंयोजिका द्वारा विशेष प्रस्तुति होगी इसके पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू बांगड़ सामाजिक गतिविधियों पर अपने विचार व्यक्त करेंगी।

Next Post

समेरिटंस के कैडेट्स थल सेना कैंप में होंगे शामिल

Sun Jul 13 , 2025
नर्मदापुरम: समेरिटंस हायर सेकंडरी स्कूल नर्मदापुरम के चार कैडेट निहाल अहिरवार, केशव श्रीवास्तव, युवराज यादव, वत्सल पांडे थल सेना कैंप में शामिल होंगे। ये सभी कैडेट हवलदार अनिल कुमार के साथ रवाना हो गए हैं। सेकेंड अफसर विजय प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि इन कैडेट्स ने पहले बटालियन स्तर पर […]

You May Like