प्रधानमंत्री मोदी ने विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को दी शादी की बधाई

नयी दिल्ली, 25 फरवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विवाह के बंधन में बंधने जा रहे, पुष्पा और एनिमल फिल्म फेम अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और दक्षिण भारत के सुपरस्टार देवरकोंडा और उनके परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं भेजी हैं।

देवरकोंडा की एक निजी टीम ने प्रधानमंत्री का यह बधाई संदेश साझा किया है।

विजय के माता-पिता, माधवी और गोवर्धन राव को संबोधित संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “विजय और रश्मिका के विवाह समारोह में आमंत्रित करने के लिए आपका धन्यवाद। देवरकोंडा और मंदाना परिवारों को इस खुशी के अवसर पर मेरी ओर से हार्दिक बधाई।” प्रधानमंत्री ने ‘सखा सप्तपदा भव’ के भाव का उल्लेख करते हुए कहा कि सात फेरों के साथ जोड़ा जीवन भर के लिए एक-दूसरे का मित्र बन जाता है।

दोनों कलाकारों के फिल्मी सफर की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में लिखा, “विजय और रश्मिका के लिए फिल्मों की पटकथा नयी नहीं है, लेकिन उनके वास्तविक जीवन का यह दैवीय अध्याय, जो प्रेम और स्नेह से भरा है, पर्दे पर उनके द्वारा रचे गए जादू से भी अधिक प्रभावशाली होगा। आने वाले वर्ष उनके साझा सपनों और उनकी पूर्णता से भरे हों।” उन्होंने नवदंपति को एक-दूसरे की कमियों को अपनाने और एक-दूसरे की ताकत से सीखने की सलाह देते हुए अपना आशीर्वाद दिया।

गौरतलब है कि विजय और रश्मिका ने पिछले रविवार को ही अपने रिश्ते और शादी की आधिकारिक पुष्टि की थी। गुरूवार (26 फरवरी) को दोनों परिवारों की सांस्कृतिक परंपराओं के अनुसार दो अलग-अलग रीतियों से विवाह संपन्न होगा।

Next Post

भाजपा का कांग्रेस पर हमला, नेहरू-गांधी परिवार पर 'समझौते की राजनीति' करने का लगाया आरोप

Wed Feb 25 , 2026
नयी दिल्ली, 25 फरवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को विपक्षी दल कांग्रेस पर हमला बोलते हुये उस पर ‘समझौते की राजनीति’ करने का आरोप लगाया है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भाजपा मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा […]

You May Like