
जबलपुर। कोतवाली थाना अंतर्गत चेरीताल निवासी एक युवती को साइबर ठग ने फोन किया और स्वयं को पुलिस अधिकारी बताते हुए उसे डराया कि उसका यूएसए का दोस्त मुंबई एयरपोर्ट में गोल्ड व डॉलर पाया गया जिसका बिल नहीं है और जीएसटी बिल बनाना पडेगा जिसका चार्ज देना पड़ेगा। डरा धमकाकर पीडि़ता से 45 हजार रूपये ट्रांसफर करवा लिए गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज कर ली है ।
पुलिस के मुताबिक वैशाली अहिरवार 28 वर्ष निवासी चेरीताल ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह कॉस्मेटिक ब्रांड के सेल्स का काम समदडिया मॉल में करती है। दिनॉक 7-8-‘26 को लगभग 12-50 बजे अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया जिसने अपने आप को पुलिस बताते हुये कहा हिमांशु वर्मा जो उसका 4 दिन से इंस्टग्राम दोस्त है और यूएसए से उससे मिलने सुबह 8 बजे मुम्बई एयर पोर्ट पर आया था जिसे 9 बजे चैक आउट करते समय पुलिस ने रोक लिया था हिमांशु वर्मा के पास गोल्ड व डॉलर पाया गया जिसका बिल हिमांशु के पास नहीं है गोल्ड एवं डॉलर का जीएसटी बिल बनाना पडेगा जिसका चार्ज उनके भेजे गये क्यूआर कोड जो रानी देवी के नाम पर है पर कुल राशि 45 हजार रूपये ट्रांसफर किये। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पुलिस का डर दिखाते हुए एवं हिमांशु वर्मा के नाम पर उसके साथ 45 हजार रूपये की सायबर ठगी की गई है।
