रियाद 07 मार्च (वार्ता) सऊदी अरब ने एक तेल क्षेत्र की जा रहे छह ड्रोन और एक हवाई अड्डा की तरफ जा रही एक बैलिस्टिक मिसाइल को मार गिराने का दावा किया है।
सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने सोशल मीडिया एक्स पर यह जानकारी दी है। मंत्रालय ने बताया है कि ड्रोन को एम्प्टी क्वार्टर में मार गिराया गया, जो देश के दक्षिण में एक बड़ा रेगिस्तान है। इस क्षेत्र में शायबा तेल क्षेत्र सहित कई अन्य तेल भंडारों का स्थल है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार इन्हें लक्षित करके ड्रोन से हमला किया गया था, लेकिन उन्हें मार गिराया गया।
सऊदी अरब की तेल कंपनी अरामको के अनुसार यह केंद्र हर दिन 10 लाख बैरल तेल का उत्पादन करता है।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार बैलिस्टिक मिसाइल प्रिंस सुल्तान हवाई अड्डा की तरफ जा रही थी।
गौरतलब है कि फरवरी में ईरान पर हमल करने से पहले पश्चिम एशिया में अपनी सैन्य तैयारी के हिस्से के तौर पर अमेरिकी वायु सेना एक विमान ने इस हवाई अड्डा का इस्तेमाल किया था।
