महल वालों का बिल कम, गरीबों पर लाखों का बोझ! जीतू पटवारी ने उठाए सवाल

भोपाल:मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए प्रदेश में गंभीर बिजली संकट और बढ़े हुए बिजली बिलों का आरोप लगाया है। भोपाल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में सरप्लस बिजली होने का दावा करती है, लेकिन हकीकत यह है कि कई गांवों में लगातार तीन-चार दिनों तक बिजली गुल रहती है और बल्ब तक नहीं जल पा रहे हैं।
पटवारी ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के महल का जिक्र करते हुए दावा किया कि उनके महल का बिजली बिल गरीबों की झोपड़ियों के मुकाबले बेहद कम आया है। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों को हजारों और लाखों रुपये के भारी-भरकम बिल थमाए जा रहे हैं, जबकि वे अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।

Next Post

तुर्की : इस्तांबुल में भारी बारिश और बाढ़ से दो की मौत, छह प्रांतों में विद्यालय बंद

Thu Oct 15 , 2026
इस्तांबुल, 15 अक्टूबर (वार्ता) तुर्की के सबसे बड़े शहर इस्तांबुल में लगातार मूसलाधार बारिश के बाद आई भीषण बाढ़ के कारण दो लोगों की मौत हो गई है। हालात को देखते हुए अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर इस्तांबुल समेत छह प्रांतों में विद्यालयों को बंद करने का आदेश दिया […]

You May Like

Play sound