इंदौर:गांधी नगर थाना क्षेत्र के ग्राम पालाखेड़ी कांकड़ में अज्ञात बदमाश द्वारा खुली झोपड़ी से 15 बकरे चोरी करने का मामला सामने आया है. घटना के बाद फरियादिया की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है.
पुलिस के अनुसार पार्वती बाई पिता/पति जगप्रसाद बौरासी उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम पालाखेड़ी कांकड़ थाना गांधी नगर की झोपड़ी में बंधे 15 बकरों को कोई अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गया. शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
