इंदौर: उज्जैन से महाकाल दर्शन कर लौट रहे दो युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए. धरावरा गांव स्थित गोशाला के सामने अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाहीपूर्वक तेज रफ्तार में वाहन चलाते हुए बाइक सवारों को टक्कर मार दी. हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.घटना देर रात की है. मृतक की पहचान 25 वर्षीय सचिन पिता हरी सिंह निवासी बगोदा के रूप में हुई है, जो अपने साथी के साथ बाइक पर उज्जैन से दर्शन कर लौट रहा था.
जब दोनों धरावरा के समीप पहुंचे, तभी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. दुर्घटना में सचिन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले में बेटमा पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है, वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया.
