मुंबई के पूर्व कप्तान और चयनकर्ता मिलिंद रेगे का निधन

मुम्बई 19 फरवरी (वार्ता) मुंबई के पूर्व कप्तान और चयनकर्ता मिलिंद रेगे को बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
वह 76 वर्ष के थे। रेगे को कुछ दिन पहले ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां और आज सुबह छह बजे उनका निधन हो गया। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं।
उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 1966 से 1977-78 तक कुल 52 मैच खेलते हुए 126 विकेट लिए। कुल 23.56 की और औसत से 1532 रन भी बनाए। मुंबई के पूर्व कप्तान ने 1960 और 70 के दशक में एक दशक से अधिक समय तक प्रथम श्रेणी क्रिकेट में राज्य का प्रतिनिधित्व किया।
अपने खेल करियर के बाद रेगे मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) में विभिन्न पदों पर जुड़े रहे। उनके अलग-अलग कार्यकाल में चयनकर्ता और मुख्य चयनकर्ता के रूप में भी कार्य किया। 1988 में जब युवा सचिन तेंदुलकर को रणजी ट्रॉफी टीम में शामिल किया गया था, तब वे मुंबई के चयनकर्ताओं में से एक थे।
नागपुर में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में मुंबई और विदर्भ दोनों टीमों ने रेगे की याद में तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले एक मिनट का मौन रखा। इस दौरान खिलाड़ी हाथों पर काली पट्टी बांध कर मिलिंद रेगे को श्रृद्धांजलि दी।

Next Post

मोहम्मद अजहरुद्दीन की नाबाद शतकीय पारी से केरल का विशाल स्कोर

Wed Feb 19 , 2025
अहमदाबाद 19 फरवरी (वार्ता) मोहम्मद अजहरुद्दीन (नाबाद 177) की शतकीय की बदौलत केरल ने रणजी ट्राफी के पहले सेमीफाइनल के तीसरे दिन बुधवार को 457 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। केरल ने कल के सात विकेट पर 418 रन आगे खेलना शुरु किया। आज सुबह के सत्र की शुरुआत […]

You May Like