चौराहे पर जुए की फड़ पर पुलिस का छापा


इंदौर:तिलक नगर पुलिस ने पिपल्याहाना चौराहा क्षेत्र में जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे पांच आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया. पुलिस ने मौके से नकदी और ताश के पत्ते जब्त कर आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है.दोपहर करीब 1 बजकर 20 मिनट पर शुलभ कॉम्प्लेक्स के पास पिपल्याहाना चौराहा क्षेत्र में की गई. पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तों पर हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं.

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर जुए की फड़ पर छापा मारा. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से सत्यम गोयल, नितेश उर्फ उक्कु सोनगिरा, मेहरबान सिंह, रोहिदास कोली और अजय नायन को जुआ खेलते हुए पकड़ा. तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 590 रुपये नगद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए. थाना प्रभारी मनीष लोधा ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. आरोपियों को जमानती धाराओं में नोटिस देकर आगे की कार्रवाई की.

Next Post

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला

Wed Jan 14 , 2026
राजकोट, 14 जनवरी (वार्ता) न्यूजीलैंड ने बुधवार को टॉस जीतकर भारत के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां न्यूजीलैंड के कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद उन्होंने कहा कि यहां की पिच बहुत अच्छी […]

You May Like