मोहम्मद अजहरुद्दीन की नाबाद शतकीय पारी से केरल का विशाल स्कोर

मोहम्मद अजहरुद्दीन की नाबाद शतकीय पारी से केरल का विशाल स्कोर

अहमदाबाद 19 फरवरी (वार्ता) मोहम्मद अजहरुद्दीन (नाबाद 177) की शतकीय की बदौलत केरल ने रणजी ट्राफी के पहले सेमीफाइनल के तीसरे दिन बुधवार को 457 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

केरल ने कल के सात विकेट पर 418 रन आगे खेलना शुरु किया। आज सुबह के सत्र की शुरुआत में चिंतन गजा ने आदित्य सरवटे (11) को बोल्ड कर केरल को आठवां झटका दिया। इसके बाद एम डी निधीष (पांच) रनआउट हुये। हालांकि इस दौरान मोहम्मद जहरुद्दीन एक छोर थामे खड़े रहे। चिंता गजा ने एनपी बासिल (एक) को आर्य देसाई के हाथों कैच आउट कराकर केरल की पहली पारी का अंत कर दिया। आज केरल ने 39 रन जोड़ कर अपने तीन विकेट गवां दिये। केरल ने अपनी पहली पारी में 187 ओवर में 457 रन बनाये।

गुजरात की ओर से अरजान नागवासवाला ने तीन विकेट लिये। चिंतन गजा को दो विकेट मिले। प्रियजीत सिंह जाडेजा, विशाल जायसवाल और रवि बिश्नोई ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Next Post

स्पेन की वॉक्स पार्टी ने यूक्रेन में स्पेनिश सैनिकों को भेजने का किया विरोध

Wed Feb 19 , 2025
मैड्रिड, 19 फरवरी (वार्ता) स्पेन की चरम-दक्षिणपंथी पार्टी वॉक्स यूक्रेन में शांति रक्षा मिशन में भाग लेने के लिए स्पेनिश सैनिकों को भेजने के विचार का समर्थन नहीं करती है। पार्टी प्रवक्ता पेपा मिलन ने संवाददाता सम्मलेन में कहा “ हम कहीं भी सेना भेजने का समर्थन नहीं करते हैं। […]

You May Like