भोपाल मेट्रो में दिव्यांगजनों की सुलभ यात्रा को लेकर विशेष मॉक ड्रिल आयोजित

भोपाल: मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने बुधवार को भोपाल स्थित गैर-लाभकारी संस्था ‘आरुषि’ के सहयोग से एक विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया. ‘आरुषि’ संस्था मुख्य रूप से दिव्यांगजनों और उनसे जुड़े मुद्दों के लिए कार्य करती है. इस संयुक्त पहल का मुख्य उद्देश्य भोपाल मेट्रो को सभी यात्रियों, विशेषकर दिव्यांगजनों के लिए सुलभऔर सुरक्षित बनाना है.
मॉक ड्रिल की मुख्य विशेषताएं:
आयोजित इस सत्र में ‘आरुषि’ के प्रतिनिधियों और भोपाल मेट्रो के कर्मचारियों ने मिलकर यह प्रदर्शित किया कि एक दिव्यांग यात्री मेट्रो स्टेशन में प्रवेश करने से लेकर ट्रेन में चढ़ने तक की यात्रा कैसे करेगा.
प्रवेश और निकास: मॉक ड्रिल के दौरान एंट्री और एग्जिट गेट्स पर दिव्यांगजनों की आवाजाही का परीक्षण किया गया. इसमें व्हीलचेयर और अन्य सहायक उपकरणों के साथ स्टेशन में प्रवेश करने की प्रक्रिया को जांचा गया.
स्टाफ का सहयोग: मेट्रो स्टाफ को प्रशिक्षित किया गया है कि वे किस प्रकार दिव्यांग
यात्रियों की सहायता करें। इसमें दृष्टिबाधित यात्रियों को रास्ता दिखाना और व्हीलचेयर उपयोगकर्ताओं को लिफ्ट और एस्केलेटर तक सुरक्षित पहुँचाना शामिल रहा.
सुरक्षा और सुविधाः यह सुनिश्चित किया गया कि स्टेशन परिसर में लगे साइनेज, रैंप और लिफ्ट दिव्यांगजनों के अनुकूल हो.
समावेशी यात्रा की ओर एक कदमः
इस मॉक ड्रिल के माध्यम से भोपाल मेट्रो ने यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया है कि मेट्रो सेवा शुरू होने पर किसी भी दिव्यांग यात्री को असुविधा का सामना न करना पड़े। मेट्रो स्टाफ ने ‘आरुषि’ संस्था के सुझावों को संवेदनशीलता से सुना और उन्हें मेट्रो में दिव्यांगजनों के लिए सुविधाओं से अवगत कराया. भोपाल मेट्रो अपनी ‘सबके लिए मेट्रो’ की प्रतिबद्धता के तहत सुरक्षा और समावेशिता के लिए प्रतिबद्ध है

Next Post

बॉन्डी बीच हमला : आरोपी नवीद अकरम पर 15 लोगों की हत्या सहित 59 मामले दर्ज

Wed Dec 17 , 2025
सिडनी, 17 दिसंबर (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स की राजधानी सिडनी के बॉन्डी बीच पर हुए आतंकवादी हमले के आरोपी नवीद अकरम पर 15 लोगों की हत्या सहित 59 मामले दर्ज किये गये हैं। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड अख़बार ने एक रिपोर्ट में बताया कि अकरम पुलिस के साथ मुठभेड़ […]

You May Like

मनोरंजन