200 शीशी नशीली सिरप के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार 

सीधी। मझौली पुलिस नें 200 शीशी प्रतिबंधित नशीली सिरप के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ग्राम चुवाही स्थित भीम ढाबा के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध ग्रे रंग की वैगनार कार को रोका गया, जिसमें सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से कुल 200 शीशी प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप कीमत लगभग 39 हजार रुपए जप्त की गई। गिरफ्तार आरोपियों में रोहित गुप्ता पिता रमेश प्रसाद गुप्ता उम्र 29 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 15, रजा मोहल्ला, थाना धनपुरी जिला शहडोल, अर्जुन बैश पिता रामकैलाश बैश उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम ताला थाना मझौली, जिला सीधी एवं प्रशांत नामदेव पिता स्व. रमेश नामदेव उम्र 21 वर्ष निवासी मिश्रा कॉलोनी वार्ड क्रमांक 17 थाना कोतवाली जिला सीधी शामिल हैं। उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल सीधी भेजा गया।

Next Post

एक्टिवा सवार छात्राओं को छूकर भागता था,अब सलाखों के पीछे

Mon May 26 , 2025
इंदौर. शहर के जोन 4 में हाल ही में बढ़ती छात्राओं के साथ छेड़खानी की घटनाओं ने लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी थी. इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस उपायुक्त डॉ. ऋषिकेश मीणा ने एक विशेष टीम गठित की, जिसने भँवरकुआं क्षेत्र से उस आरोपी को पकड़ […]

You May Like