शहपुरा ओवरब्रिज का दूसरा हिस्सा गिरा, भोपाल-जबलपुर हाईवे बंद

जबलपुर। शहपुरा बाईपास पर अमन ढाबा के सामने बने ओवरब्रिज का दूसरा हिस्सा रविवार शाम अचानक भरभराकर गिर गया। पुल गिर जाने से जबलपुर-भोपाल हाइवे पूरी तरह बंद हो गया है। इससे दोनों तरफ से आवागमन प्रभावित रहा और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है। जानकारी के अनुसार पौड़ी फाटक के सामने बने पुल पर आवागमन जारी था, गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है।

दूसरा हिस्सा पहले से ही था डेमेज

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुल का दूसरा हिस्सा पहले से ही डेमेज था, जिस पर सुधार कार्य जारी होने के कारण पुल का केवल एक हिस्सा ही चालू था। वहीं पुल का वह हिस्सा भी गिर जाने से हाइवे पर आने-जाने वाले वाहन फंस गए। हाइवे पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों में पुल गिर जाने के कारण दहशत का माहौल था।

मौके पर पहुंचे अधिकारी – कर्मचारी

पुल गिरने की सूचना मिलते ही शहपुरा एसडीएम मदन सिंह रधुवंशी, तहसीलदार सुमित गुप्ता सहित एमपीआरडीसी के अधिकारी और कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुल के दोनों हिस्सों का जायजा लिया और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कदम उठाए।

युवक कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

ओवर ब्रिज गिरने के बाद युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने पुल की सुरक्षा और समय पर मरम्मत और पास में मौज़ूद टोल नाके पर टोल ना देने की मांग की है।

इनका कहना है

रास्ते को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है, वैकल्पिक मार्ग से डाइवर्ट करके यातायात का आवागमन शुरू कर दिया गया है। आगे कलेक्टर के निर्देश पर ही कमेटी बनकर जांच होगी।

सुमित गुप्ता, तहसीलदार शहपुरा

Next Post

अमरकंटक में डूबने से दृष्टिबाधित छात्र की मौत

Sun Feb 22 , 2026
जबलपुर। शासकीय दृष्टिबाधितार्थ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय/राज्यपाल कल्याण संस्थान के एक दृष्टिबाधित छात्र की अमरकंटक में डूबने से मौत हो गई। यह हादसा रविवार को शैक्षणिक भ्रमण के दौरान हुआ। मृतक छात्र की पहचान शिरीष (सीरीज) नामदेव (24 वर्ष) निवासी रीवा के रूप में हुई है, जो महाकौशल कॉलेज में राजनीति […]

You May Like