भारतीय मुक्केबाजों की विश्व मुक्केबाजी में अच्छी शुरुआत

लिवरपूल, 05 सितंबर (वार्ता) भारतीय मुक्केबाजों ने अच्छी शुरुआत करते हुए गुरुवार को ब्रिटेन के लिवरपूल में विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2025 में अपने-अपने पहले मुकाबले जीत लिए। नीरज फोगाट ने 65 किग्रा वर्ग में फ़िनलैंड की क्रिस्टा कोवलैनेन को 3:2 से हराया जबकि सुमित कुंडू ने 75 किग्रा वर्ग में मोहम्मद अलहुसियन (जॉर्डन) को 5:0 से हराया।

थोकचोम सनामाचा चानू नेअपने पहले मुकाबले में कड़ी टक्कर देते हुए डेनमार्क की डिट्टे फ्रॉस्टहोम को महिलाओं के 70 किग्रा वर्ग में 4-1 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

साक्षी (महिला 54 किग्रा) ने भारत की शानदार शुरुआत जारी रखते हुए अपनी यूक्रेनी प्रतिद्वंद्वी विक्टोरिया शकुल को शुरुआती दौर में 5-0 से हराया और फिर दूसरे दौर में प्रभावशाली आरएससी (रेफरी स्टॉप्ड कॉन्टेस्ट) जीत के साथ मुकाबला अपने नाम कर लिया।

पवन बर्तवाल पुरुषों के 55 किग्रा वर्ग में कड़े मुकाबले में जीत हासिल कर अगले दौर में पहुंच गए हैं।

Next Post

साइना नेहवाल हैदराबाद पिकलबॉल लीग में कीर्ति वारियर्स की सह-मालिक बनीं

Fri Sep 5 , 2025
हैदराबाद, 05 सितंबर (वार्ता) ओलंपिक पदक विजेता और भारतीय बैडमिंटन की दिग्गज साइना नेहवाल आधिकारिक तौर पर हैदराबाद पिकलबॉल लीग (एचपीएल) में कीर्ति वारियर्स फ्रेंचाइजी की सह-मालिक बन गई हैं। नेहवाल की उपलब्धियों ने कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है और कीर्ति वारियर्स के साथ उनका जुड़ाव जमीनी स्तर पर […]

You May Like

Play sound