कान्हा में जंगली भैंसों की वापसी: सूपखार से आज शुरू होगा ऐतिहासिक पुनर्स्थापन अभियान

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सूपखार क्षेत्र में जंगली भैंसों के पुनर्स्थापन अभियान का शुभारंभ करेंगे। यह पहल मध्यप्रदेश और असम के बीच वन्यजीव संरक्षण एवं जैव-विविधता सहयोग का एक नया अध्याय स्थापित करेगी।

इस ऐतिहासिक ट्रांसलोकेशन के तहत असम के काजीरंगा से जंगली भैंसों को लाकर कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में बसाया जाएगा। लंबे समय बाद कान्हा में जंगली भैंसों की वापसी होने जा रही है, जिसे राज्य के वन्यजीव संरक्षण प्रयासों में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

विशेषज्ञों के अनुसार, यह परियोजना न केवल संकटग्रस्त प्रजाति के संरक्षण में सहायक होगी, बल्कि क्षेत्र की जैव-विविधता को भी सशक्त बनाएगी। कार्यक्रम के दौरान वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञ भी उपस्थित रहेंगे।

 

 

Next Post

स्वच्छता के दावों की पोल खोल रहा गंदगी और कचरे से जूझता धीरज नगर

Tue Apr 28 , 2026
इंदौर: कई क्षेत्रों में गंदगी की शिकायतें मिलने के बाद नगर निगम द्वारा शहर में स्वच्छता अभियान चलाया गया था, इसके अंतर्गत बैकलाइन की सफाई भी महत्वपूर्ण थी, क्योंकि इससे होने वाली समस्याओं का निदान किया जाना जरूरी था, लेकिन आज भी कई क्षेत्रों में बैकलाइन की स्थिति ज्यों की […]

You May Like