जान्हवी कपूर के ब्यूटी ब्रांड लॉन्च करने की अटकलें तेज

मुंबई, 10 अक्टूबर (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर के अपना ब्यूटी ब्रांड लॉन्च करने की अटकलें तेज हो गई हैं। जान्हवी कपूर की हालिया सोशल मीडिया पोस्ट में मेकअप के साथ प्रयोग करते और कुछ ब्यूटी प्रोडक्ट्स के साथ नजर आने के बाद इन चर्चाओं को हवा मिली है। जान्हवी की इस पोस्ट ने प्रशंसकों और ब्यूटी इंडस्ट्री में दिलचस्पी रखने वालों का ध्यान आकर्षित किया है। पोस्ट में उनके हाथों में कुछ ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी दिखाई दे रहे हैं, जिनके बारे में फिलहाल कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

हालांकि, जान्हवी या उनकी टीम की ओर से अब तक ब्यूटी ब्रांड लॉन्च करने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं है कि अभिनेत्री किसी नए ब्रांड की तैयारी कर रही हैं या यह किसी अन्य परियोजना का हिस्सा है।
गौरतलब है कि जान्हवी हाल ही में पेरिस फैशन वीक में अपनी मौजूदगी को लेकर भी चर्चा में थीं। यदि ब्यूटी ब्रांड लॉन्च करने की अटकलें सच साबित होती हैं, तो वह ब्यूटी और पर्सनल केयर उद्योग में कदम रखने वाली बॉलीवुड हस्तियों में शामिल हो जाएंगी।

.....

Next Post

रीवा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन: विशेष अभियान में बिना हेलमेट वाले 984 चालकों पर कार्रवाई

Sat Oct 10 , 2026
रीवा :प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को रोकने के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत रीवा जिले में भी ट्रैफिक पुलिस ने सघन जांच की। इस अभियान के दौरान बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वाले चालकों पर जमकर कार्रवाई की गई।विशेष अभियान के […]

You May Like