प्रताप नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, चोट के निशान मिलने से बढ़ा रहस्य

देवास। प्रताप नगर क्षेत्र में रहने वाले सौरभ मिश्रा पिता (विक्की) हनुमान प्रसाद मिश्रा, निवासी कवि कालिदास मार्ग, मंदिर के पास, की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सौरभ 25 नवंबर की सुबह घर से निकले थे। वे मकान का लोन दिलाने का काम करते थे और प्रताप नगर में किसी व्यक्ति का मकान लोन स्वीकृत कराया था। बताया जा रहा है कि उसी लोन के कमीशन के संबंध में मिलने वे प्रताप नगर गए थे।

26 नवंबर की सुबह सौरभ परिजनों को एमजी अस्पताल में घायल अवस्था में मिले। उनके शरीर पर कई चोटों के निशान भी पाए गए। हालत गंभीर होने पर एमजी अस्पताल से उन्हें अमलतास अस्पताल रेफर किया गया। बाद में परिजन उपचार के लिए उन्हें फिर से एमजी अस्पताल लेकर आए, जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

परिजनों ने सौरभ की मौत पर चिंता जताते हुए मामले की जांच की मांग की है। घटना की परिस्थितियाँ संदिग्ध होने से क्षेत्र में भी चर्चा का विषय बनी हुई हैं। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है।

Next Post

एमवाय अस्पताल से हत्या का आरोपी कैदी फरार, मचान के सहारे निकला बाहर

Fri Nov 28 , 2025
इंदौर. इलाज के लिए अस्पताल लाया गया बंदी शुक्रवार सुबह वार्ड से गायब हो गया. जांच में सामने आया कि वह निर्माण कार्य के दौरान लगी मचान से उतरकर भाग निकला. मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरु की. एमवाय अस्पताल में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप […]

You May Like