रजमिलान कस्बे की मुख्य सड़क पर बढ़ता दबाव, आवागमन हो रहा प्रभावित

सिंगरौली: बैढ़न ब्लॉक के अंतर्गत रजमिलान कस्बा इन दिनों यातायात संबंधी चुनौतियों का सामना कर रहा है। कस्बे की मुख्य सिंगल सड़क पर दोनों ओर ठेला व्यवसाय और दुकानों के कारण सड़क की उपलब्ध चौड़ाई सीमित हो गई है। फुटपाथ पर गतिविधियां बढ़ने से पैदल चलने वालों के लिए भी जगह कम होती जा रही है।

यह मार्ग स्थानीय आवागमन के साथ-साथ भारी वाहनों के लिए भी महत्वपूर्ण है। इसी सड़क से प्रतिदिन बड़ी संख्या में कोयला लोड वाहन गुजरते हैं, वहीं छोटे-बड़े वाहन सरई और माड़ा की दिशा में आवागमन करते हैं। सीमित स्थान के कारण दिनभर यातायात धीमा रहता है और कई बार जाम की स्थिति बन जाती है।

स्थानीय लोगों के अनुसार भीड़ और वाहनों की अधिकता से पैदल चलने में सावधानी बरतनी पड़ती है, विशेषकर स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को। यातायात दबाव के चलते दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। नागरिकों ने अपेक्षा जताई है कि सड़क व्यवस्था को सुचारु और सुरक्षित बनाने के लिए उचित कदम उठाए जाएं, जिससे कस्बे को राहत मिल सके।

Next Post

फिल्म 'भानुप्रिया भूतोर होटल' का ट्रेलर हुआ रिलीज़

Mon Jan 19 , 2026
मुंबई,19 जनवरी (वार्ता )बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘भानुप्रिया भूतोर होटल’ का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। रहस्यमय वातावरण, चुटीला हास्य और अप्रत्याशित मोड़ों से सजा यह ट्रेलर ऐसी दुनिया की झलक दिखाता है, जहाँ हॉरर और कॉमेडी का मज़ेदार टकराव देखने को मिलता है। इस फिल्म में मिमी चक्रवर्ती, सोहम मजूमदार, बॉनी […]

You May Like