श्रीनगर में कई विस्फोट की आवाजें सुनी गयीं, पाकिस्तान से भेजे गये ड्रोन ध्वस्त

श्रीनगर, 10 मई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में शनिवार सुबह कई विस्फोटों की आवाजें सुनी गयीं, कम से कम आधे घंटे तक रुक-रुक कर विस्फोट होते रहे।

इस बारे में हालांकि कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है कि विस्फोट कहां हुये, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां ​​हाई अलर्ट पर हैं।

शुक्रवार शाम को कश्मीर के बारामूला से लेकर गुजरात के भुज तक, अंतरराष्ट्रीय सीमा और पाकिस्तान के साथ नियंत्रण रेखा पर 26 स्थानों पर ड्रोन देखे गए, जिन्हें ध्वस्त कर दिया गया।

जम्मू- कश्मीर में बारामूला, श्रीनगर, अवंतीपोरा, नगरोटा और जम्मू में पाकिस्तान की ओर से आ रहे ड्रोन निष्क्रिय कर दिये गये।

Next Post

तन्वी द ग्रेट में ब्रिगेडियर जोशी का किरदार निभायेंगे जैकी श्राफ

Sat May 10 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड स्टार जैकी श्राफ, अनुपम खेर की फिल्म तन्वी द ग्रेट में ब्रिगेडियर जोशी का किरदार निभाते नजर आयेंगे। अनुपम खेर निर्देशित फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिये तैयार है। जैकी श्रॉफ इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आयेंगे।अनुपम खेर ने जैकी श्राफ […]

You May Like