17 श्रद्धालु चार धाम यात्रा पूर्ण कर लौटे पिपल्याकलां, लोगों ने किया स्वागत

खिलचीपुर: पिपल्याकलां निवासी रामगोपाल राठौर मारसाब सहित गांव के 17 लोग चारधाम यात्रा पूर्ण कर सकुशल अपने गांव लौटे. गांव पहुंचने पर परिवारजनों, मित्रों, समाजजनों ने फुलमालाएं पहनाकर डीजे के साथ आतिशबाजी करते हुए गर्मजोशी से उनका स्वागत किया. घर के सामने शिव मंदिर पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया. महिलाओं एवं बच्चों ने श्रद्धालुओं का तिलक लगाकर अभिनंदन किया.

श्रद्धालु करीब 30 दिन की यात्रा पर जम्मू कश्मीर स्थित वैष्णोदेवी और उत्तराखंड स्थित बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम गए थे. यात्रा के दौरान सभी ने क्षेत्र की सुख- समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए पूजा अर्चना की. रामनिवास राठौर मारसाब ने बताया कि कठिन रास्तों और चुनौतियों के बावजूद यात्रा अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ पूर्ण हुई.

Next Post

पिपरिया उप जेल फिर विवादों में: हर सुविधा का तय है रेट, विरोध करने पर मिलती है बेरहमी से पीटने की सजा

Wed Jun 10 , 2026
नितेश कुमार मिश्रा नर्मदापुरम/पिपरिया, उप जेल पिपरिया एक बार फिर गंभीर आरोपों को लेकर सुर्खियों में है. जेल से रिहा हुए युवक बृजेश गोस्वामी ने जेल में मारपीट, अवैध वसूली और धार्मिक आस्था का अपमान करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. युवक का दावा है कि उससे 20 हजार रुपये […]

You May Like