श्योपुर: श्योपुर में चंदन-गुलाल के साथ होली खेलकर पानी, पेड़ और पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया। केवल चंदन-गुलाल से होली मनाकर रासायनिक रंगों से बचने की सीख दी गई। इससे पूर्व पानी, पेड़ और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ शहर में एक विशेष संकीर्तन परिक्रमा यात्रा का आयोजन किया गया। यह पहल पानी पेड़ पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा होली के अवसर पर की गई।
परिक्रमा सुबह 5 बजे गांधी पार्क स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर से शुरू हुई। यात्रा मैन बाजार से शुरू होकर बोहरा बाजार, ब्राह्मण पाड़ा और पुल दरवाजा से होते हुए, बड़ौदा रोड, पुराना बस स्टैंड और चंबल कॉलोनी से होते हुए बायपास रोड पर पहुंची। श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर पर यात्रा का विश्राम हुआ। इसके बाद यात्रा शिवपुरी रोड होते हुए गैस एजेंसी पहुंची। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक भूषण ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में महिलाएं और पुरुष धार्मिक भजनों पर नृत्य करते हुए चले।
