ग्वालियर: हाईकोर्ट बार के पूर्व अध्यक्ष अनिल मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के विरोध में रक्षक मोर्चा ने उच्च न्यायालय अभिभाषक संघ ग्वालियर के अध्यक्ष पवन पाठक के नेतृत्व में उच्च न्यायालय भवन के जस्टिस सर बीएन राव गेट पर सैकड़ों की संख्या में मौजूद अभिभाषक संघ एवं रक्षक मोर्चा के सदस्यों ने एकत्र होकर कलेक्टर एवं एसपी का पुतला दहन किया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा।
ज्ञापन एवं पुतला दहन में बार के अध्यक्ष पवन पाठक, सचिव महेश गोयल, नीरज भार्गव, विनोद उपाध्याय, जितेंद्र दीक्षित, आशुतोष दुबे सहित रक्षक मोर्चा के संरक्षक अमित दुबे, ध्यानेंद्र शर्मा, संभाग अध्यक्ष लालता प्रसाद मिश्रा, जनवेद तोमर जागेंद्र सिकरवार कुलदीप उपस्तिथ रहे।
