
जबलपुर। सिहोरा थाना अंतर्गत ग्राम डूंडी में पूर्व सरपंच पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मर्ग जांच में खुलासा हुआ कि मृतक एक महिला के हुस्न के जाल में फंस गया था। इसके बाद महिला पूर्व सरपंच पति को ब्लैकमेलिंग कर लाखों रूपए ऐंठ के साथ उसे आए दिन प्रताडि़त करने लगी थी। जिसके चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मर्ग जांच के बाद पुलिस ने प्रताडि़त करते हुए लाखों रूपए ऐंठने वाली आरोपिया महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस के मुताबिक 23 सितम्बर को बाबूलाल पटैल 40 वर्ष निवासी डूंडी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू की। मर्ग जांच में खुलासा हुआ कि सुषमा पटैल और पूर्व सरपंच पति बाबूलाल पटैल के बीच संबंध थे। सुषमा पटैल घटना से 12 दिन पूर्व तक मृतक बाबूलाल पटैल से मोबाइल कालिंग में लगातार सम्पर्क में रही। मृतक के मोबाइल पर सुषमा पटेल की फेसबुक आईडी से आपस में चेटिंग भी मिली। फेसबुक चेटिंग में मृतक द्वारा सुषमा पटेल द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का उल्लेख किया गया जिस पर सुषमा पटैल द्वारा किये गये रिप्लाई मैसेज चेट को स्वंय की तरफ से डिलीट कर दिया था। जांच में यह बात सामने आई कि ब्लैकमेलिंग कर सुषमा पटैल द्वारा लाखों रूपए भी ऐंठे गए थे। साथ ही लगातार प्रताडऩा एवं दुष्प्रेरणा से मरने के लिये बाध्य किया। जिससे तंग आकर बाबूलाल पटैल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सम्पूर्ण मर्ग जांच पर पाया गया कि सुषमा पटैल द्वारा रूपये पैसों के लेन देन के चलते प्रताडऩा एवं मरने के लिये मजबूर करने के कारण बाबूलाल पटैल ने आत्महत्या कर ली थी। सुषमा पटैल निवासी ग्राम डूंडी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
