धोखाधड़ी का मास्टरमाइंड रोहित मीणा गिरफ्तार, 21 वाहन जब्त

मंदसौर। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन में भानपुरा थाना पुलिस ने अमानत में खयानत और धोखाधड़ी के मामलों में फरार मास्टरमाइंड रोहित मीणा (27), निवासी कुकडेश्वर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी से 10 ट्रैक्टर, 3 ट्रॉली, 3 पिकअप, 2 बोलेरो, 1 स्कॉर्पियो, 1 ऑल्टो कार और 1 पानी टैंकर सहित कुल 21 वाहन जब्त किए गए हैं, जिनकी कीमत लगभग एक करोड़ रुपये है।

आरोपी सोशल मीडिया पर पवन चक्की और “8 लाइन” पर वाहन किराए से लगाने के नाम पर ग्रामीणों को झांसा देकर ट्रैक्टर, पिकअप आदि लेकर फरार हो जाता था। आरोपी की निशानदेही पर सभी वाहन बरामद किए गए।

Next Post

विजयवर्गीय का बयान दुर्भाग्यपूर्ण: पटवारी

Sun Oct 26 , 2025
भोपाल: मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय के हालिया बयान की कड़ी निंदा करते हुए इसे “दुर्भाग्यपूर्ण और बेहद घिनौना” बताया। पटवारी ने कहा कि यह बयान मध्यप्रदेश और देश की छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक धूमिल करता है तथा इसकी जितनी निंदा की […]

You May Like