
भोपाल: मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय के हालिया बयान की कड़ी निंदा करते हुए इसे “दुर्भाग्यपूर्ण और बेहद घिनौना” बताया। पटवारी ने कहा कि यह बयान मध्यप्रदेश और देश की छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक धूमिल करता है तथा इसकी जितनी निंदा की जाए, कम है।
उन्होंने कहा कि जिस घटना से पहले ही प्रदेश और देश की साख को ठेस पहुंची है, उस पर इस तरह की गैरजिम्मेदाराना टिप्पणी निंदनीय है। पटवारी ने आरोप लगाया कि अपनी बिगड़ी कानून व्यवस्था और लचर प्रशासनिक व्यवस्था को सुधारने के बजाय विजयवर्गीय का यह बयान सरकार में बैठे लोगों की संवेदनहीन और विकृत मानसिकता को उजागर करता है।
