सड़क दुघर्टना में आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल , एक की मौत 

बहरी।सीधी जिले अंतर्गत थाना बहरी के तुर्रा गांव से है जहां सवारियों से भरी एक ऑटो तुर्रा घाट पर अनियंत्रित होकर पलट गई ऑटो में लगभग 20 लोग सवार थे कुछ यात्रियों को मामूली चोटे आई किंतु कुछ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें से संत कुमार प्रजापति 48 वर्ष पुष्पा साकेत 42 वर्ष रानू पांडेय 47 वर्ष प्रवीण साकेत 15 वर्ष चंदन साकेत 16वर्ष, आशा सेन 65 वर्ष,संत कुमार सोंधिया 42 वर्ष, पूजा सोंधिया 48वर्ष निवासी छुहिया शामिल थे। जिनको तत्काल सूचना मिलते ही 108 वाहन के चालक अनुज कुशवाहा और ईएमटी आशीष मिश्रा के द्वारा तत्काल जिला चिकित्सालय सीधी लाया गया और जिनमें से संत कुमार प्रजापति उम्र 48 वर्ष निवासी छूहिया को डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया और पुष्पा साकेत, और रन्नू पांडेय की स्थिति बेहद गंभीर होने के कारण मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर कर दिया गया।

Next Post

केरल में ईपीएफ़ओ ने 4.40 लाख पेंशनभोगियों को दी अगस्त की पेंशन

Wed Aug 26 , 2026
नयी दिल्ली, 26 अगस्त (वार्ता) कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफ़ओ) ने ओणम पर्व से पहले केरल क्षेत्र के 4,40,901 पेंशनभोगियों के बैंक खातों में अगस्त की पेंशन जमा कर दी है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ईपीएफ़ओ ने 26 अगस्त को पेंशन […]

You May Like