नवरात्र में सलकनपुर मंदिर तक नहीं आ सकेंगे निजी वाहन

रेहटी/सलकनपुर. आगामी 30 मार्च से प्रारंभ होने वाले चैत्र नवरात्री पर सलकनपुर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाओं के संबंध में कलेक्टर बालागुरु के तथा एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने सलकनपुर में बैठक आयोजित कर कहा कि सभी व्यवस्थाएं इस प्रकार से की जाए कि दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी न हो और सभी श्रद्धालु सुविधाजनक ढंग से पूजा-अर्चना कर सकें. बैठक में कलेक्टर बालागुरू के ने पार्किंग, पेयजल, साफ-सफाई तथा पर्याप्त बिजली व्यवस्था के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए. उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के आगमन तथा निर्गम की सुगम व्यवस्था के लिए पर्याप्त संख्या में अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगे.

बैठक में एसपी शुक्ला ने सभी मुख्य स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाने के संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए, ताकि यातायात व्यवस्था किसी भी प्रकार से बाधित न हो उन्होंने कहा कि मंदिर प्रांगण में रोपवे का निरंतर संचालन होता रहे, अधिक से अधिक लोगों का आवागमन हो सके.

कलेक्टर एवं एसपी ने सलकनपुर मंदिर परिसर का निरीक्षण भी किया.

कलेक्टर बालागुरु ने कहा कि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए हेल्थ कैंप लगाए जाए. जिससे श्रद्धालुओं को चिकित्सा की आवश्यकता पडऩे पर तत्काल रूप से मेडिकल सहायता प्रदान की जा सके. उन्होंने इमरजेंसी सेवाओं के लिए महत्वपूर्ण स्थानों पर एंबुलेंस की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए.

इधर,बाहर से आने वाली बसों की पार्किंग के लिए अस्थाई बस स्टैण्ड बनाने के निर्देश दिए. ताकि सडक़ मार्ग पर बसों से होने वाले ट्रैफिक को व्यवस्थित एवं नियंत्रित किया जा सके. उन्होंने कहा कि जब बाहरी वाहनों को खड़ा करने के लिए पर्याप्त स्थान होगा तो, वह रोड़ पर खड़े नहीं होंगे और यातायात व्यवस्था भी बनी रहेगी.

मुख्य स्थानों पर हेल्प डेस्क

बैठक में कलेक्टर बालागुरु के ने कहा

कि श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था हो, ताकि लोगों को पेयजल आसानी से प्राप्त हो. नागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए मुख्य स्थानों पर अस्थाई शौचालय भी स्थापित किए जाए. ताकि लोगों को सुविधा हो.

सलकनपुर मंदिर परिसर तक निजी वाहन प्रतिबंधित

सलकनपुर में चल रहे देवीलोक के निर्माण कार्य एवं यातायात को दृष्टिगत रखते हुए नवरात्रि पर्व के दौरान निजी वाहनो के मंदिर परिसर तक जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है. श्रद्धालुओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए समिति द्वारा अधिकृत टैक्सी वाहन चलाए जाएंगे. जिससे श्रद्धालु मंदिर तक आ-जा सकेंगे. निजी वाहनों से आने वाले श्रद्धालु नीचे बनाई गई पार्किंग में अपने वाहन खड़ा करेंगे और अधिकृत टैक्सी वाहन से मंदिर तक आ-जा सकेंगे.

Next Post

मुर्मु, मोदी ने बिहार दिवस पर बिहारवासियों को दी बधाई

Sat Mar 22 , 2025
नयी दिल्ली 22 मार्च (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को बिहार दिवस पर बिहारवासियों बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्रीमती मुर्मु ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने बधाई संदेश में कहा, “ बिहार दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को मैं हार्दिक बधाई देती हूं। बिहार […]

You May Like