मुर्मु, मोदी ने बिहार दिवस पर बिहारवासियों को दी बधाई

नयी दिल्ली 22 मार्च (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को बिहार दिवस पर बिहारवासियों बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

श्रीमती मुर्मु ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने बधाई संदेश में कहा, “ बिहार दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को मैं हार्दिक बधाई देती हूं। बिहार की धरती प्राचीन काल से ही ज्ञान और विकास का केंद्र रही है। मेरा विश्वास है कि बिहार के निवासी अपनी प्रतिभा, दृढ़ संकल्प तथा परिश्रम के बल पर विकसित बिहार और विकसित भारत के निर्माण में अपना भरपूर योगदान देते रहेंगे। ”

श्री मोदी ने बिहार की समृद्ध विरासत, भारतीय इतिहास में इसके योगदान और राज्य के विकास को आगे बढ़ाने में राज्य के लोगों की अथक भावना की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “ वीरों और महान विभूतियों की पावन धरती बिहार के अपने सभी भाई-बहनों को बिहार दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। भारतीय इतिहास को गौरवान्वित करने वाला हमारा यह प्रदेश आज अपनी विकास यात्रा के जिस महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है, उसमें यहां के परिश्रमी और प्रतिभाशाली बिहारवासियों की अहम भागीदारी है। हमारी संस्कृति और परंपरा के केंद्र-बिंदु रहे अपने इस राज्य के चौतरफा विकास के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।”

Next Post

कांग्रेस ने छत्तीसगढ में 11 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की

Sat Mar 22 , 2025
नयी दिल्ली 22 मार्च (वार्ता) कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्य में 11 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को मंजूरी दी है और ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव […]

You May Like