कांग्रेस ने छत्तीसगढ में 11 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की

नयी दिल्ली 22 मार्च (वार्ता) कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्य में 11 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को मंजूरी दी है और ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

जिलावार कांग्रेस जिलाध्यक्षों की सूची में चंद्रेश हिरवानी (बालोद) , राकेश ठाकुर (दुर्ग ग्रामीण) , बसेल नाग (नारायणपुर) , बुधराम नेताम (कोंडागांव), नाथुलाल यादव (कोरबा शहरी) मनोज चौहान (कोरबा ग्रामीण , सुश्री सुमित्रा धृतलहरे (बलौदाबाजार) , ताराचंद देवांगन (सारंगढ़ बिलाईगढ़) , बालकृष्ण पाठक (सरगुजा),कृष्णप्रताप सिंह (बलरामपुर) और आशीष छाबड़ा(बेमेतरा) का नाम शामिल है।

Next Post

2 रुपए किलो में टमाटर बिक रहा इस लिए मवेशियों को खिला रहे किसान

Sat Mar 22 , 2025
शाजापुर। टमाटर की खेती से लाभ की उम्मीद लगाए बैठे किसानों को टमाटर की लाली महंगी पड़ रही है. जिन्हें लाभ तो दूर उनकी लागत भी नहीं निकल पा रही है. किसानों की मानें तो इस बार मौसम की मेहरबानी से यह हाल हुए हैं. मंडी में प्रतिदिन हजार कैरेट […]

You May Like