कोलकाता 04 मार्च (वार्ता) न्यूजीलैंड ने बुधवार को टी-20 विश्वकप के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
आज यहां न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद सैंटनर ने कहा कि पिच काफी अच्छी लग रही है। हम जानते हैं कि वे एक बेहतरीन टीम हैं और हमें अच्छा खेल कर उन पर दबाव डालना होगा। उन्होंने कहा कि आज मैट हेनरी, नीशम एकादश में हैं।
वहीं दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मारक्रम ने कहा सभी ने किसी न किसी स्टेज पर योगदान दिया जो वाकई अच्छा है। उम्मीद है कि हम बल्ले से अच्छी शुरुआत करेंगे और बोर्ड पर अच्छा स्कोर बनाएंगे। हमने कल रात यहां अभ्यास किया। हमने टीम में तीन बदलाव किए। कगिसो रबाडा, मार्को यानसन और केशव महाराज की वापसी हुई हैं।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-
न्यूज़ीलैंड: टिम साइफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी और लॉकी फार्ग्यून्स
दक्षिण अफ्रीका: एडन मारक्रम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी।
