कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान गिरा, रातों में फिर बढ़ी ठिठुरन

श्रीनगर, 25 जनवरी (वार्ता) कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट आई है, जिससे रात में दोबारा ठिठुरन बढ़ गयी है।

श्रीनगर स्थित मौसम केंद्र ने शनिवार को बताया कि कश्मीर घाटी में आज मौसम सुहावना और गर्म रहा। अगले चार दिनों में दिन के तापमान में धीरे-धीरे और महत्वपूर्ण वृद्धि होने, जबकि रात के तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं।

कश्मीर में 29 जनवरी को मौसम में बदलाव के आसार है, जिससे आसमान में बादल छाने और बारिश तथा बर्फबारी का अनुमान है। श्रीनगर में शुक्रवार देर रात के बीच तापमान शून्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस नीचे तक गिर गया, जो सामान्य तापमान से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

अनंतनाग जिले के पहलगाम और बारामूला के गुलमर्ग जैसे पर्यटक रिजॉर्ट में क्रमशः शून्य से 8.2 डिग्री सेल्सियस और शून्य से नौ डिग्री सेल्सियस कम न्यूनतम तापमान के साथ और भी ठंडी रातें दर्ज की गईं। कश्मीर में सर्दियों का सबसे कठोर चरण ‘चिल्लई-कलां’, जो 40 दिनों तक चलता है, 30 जनवरी को समाप्त होगा। इस अवधि में तापमान में महत्वपूर्ण गिरावट और अधिक बर्फबारी होती है।

इस साल कश्मीर में अब तक कोई बड़ी बर्फबारी नहीं हुई है। कश्मीर के मैदानी इलाकों में बर्फबारी का पहला दौर 27 दिसंबर को, दूसरा दौर दो जनवरी को और तीसरा दौर चार जनवरी को देखा गया।

 

Next Post

न्यूजीलैंड ने सुपर सिक्स मुकाबले में अमेरिका 18 रनों से हराया

Sat Jan 25 , 2025
बंगी 25 जनवरी (वार्ता) हन्ना फ्रांसिस (25), ऋषिका जसवाल (17), एम्मा मैकलियोड, केट इर्विन (15-15) रनों की पारियों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड ने महिला अंडर-19 टी-20 विश्वकप के सुपर सिक्स ग्रुप दो मुकाबले में अमेरिका को 18 रनों से हरा दिया है। न्यूजीलैंड के 97 […]

You May Like

Play sound