हैदराबाद, 18 अप्रैल (वार्ता) चेन्नई सुपर किंग्स ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 20026 के 27वें मुकाबले में टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी के लिए न्यौता दिया।
आज यहां चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतने के बाद कहा कि पिच काफी अच्छी लग रही है और हम पहले गेंदबाजी करेंगे। पिच में उतना ज्यादा चेंज नहीं होगा और इसी वजह से हम रन चेज करेंगे। अच्छा लग रहा है कि अंक तालिका में हम अब नीचे से ऊपर आए हैं। दूसरे गेम से हमने बेसिक सही करना शुरू कर दिया था।
वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान इशान किशन ने कहा मैं अगर टॉस जीतता तो भी पहले बल्लेबाजी ही करता। पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी लग रही है। इसी वजह से हम एक अच्छा टोटल बनाना चाहते हैं। आपको व्यक्तिगत की बजाय टीम के लिए बल्लेबाजी करना होगा। हमें हर एक गेम के हिसाब से चलना होगा। इससे फ़र्क नहीं पड़ता है कि हम इस वक्त कहां हैं, क्योंकि यह एक लंबा टूर्नामेंट है। मुझे लग रहा है कि शुरू में गेंद थोड़ा मूव करेगी और बल्लेबाजों को देखकर खेलना होगा। हमारी टीम में हर्ष दुबे की जगह दिलशान मदुशंका आए हैं।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-
चेन्नई सुपर किंग्स (एकादश): : ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवर्टन, मैथ्यू शॉर्ट, नूर अहमद, अंशुल कम्बोज, गुरजपनीत सिंह और मुकेश चौधरी।
सनराइजर्स हैदराबाद (एकादश): ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), हाइनरिक क्लासन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नीतीश रेड्डी, शिवांग कुमार, प्रफ़ुल हिंगे, ईशान मलिंगा और साकिब हुसैन।
