युवक की मौत बनकर आई तेज रफ्तार बाइक

सीधी। जिले के बहरी थानांतर्गत नकझर खुर्द में शुक्रवार को सड़क किनारे चल रहे एक युवक के लिए मौत बनकर तेज रफ्तार बाइक आई। दिल दहला देने वाले सड़क हादसा के सामने आते ही समूचा इलाका स्तब्ध हो गया।

जानकारी के अनुसार सिहावल की ओर से आ रहा सुदामा साहू उम्र 40 वर्ष निवासी नकझर खुर्द सड़क किनारे पैदल चल रहा था। तभी अचानक तेज रफ्तार से आ रही स्प्लेंडर मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और सीधे उसे जोरदार टक्कर मारते हुए उसके ऊपर चढ़ गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि सुदामा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए और गुस्से का माहौल बन गया। पुलिस के आने के बाद मर्ग कार्यवाही शुरू हुई।

Next Post

नर्सिंग ऑफिसर भर्ती में जीव विज्ञान की अनिवार्यता को चुनौती

Sat Apr 18 , 2026
जबलपुर। मध्य प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए जीव विज्ञान की अनिवार्यता को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गयी थी। हाईकोर्ट जस्टिस विशाल धगट की एकलपीठ ने याचिका की सुनवाई करते हुए कर्मचारी चयन मंडल को नोटिस जारी करते […]

You May Like

मनोरंजन