
इंदौर। अंबेडकर की जयंती के अवसर पर प्रदेश शासन द्वारा केंद्रीय जेल, इंदौर में 10 बंदियों को परिहार का लाभ प्रदान किया गया। इनमें एक महिला बंदी भी शामिल है। ये सभी बंदी आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे और अपने अच्छे आचरण के कारण मध्य प्रदेश शासन की माफी का लाभ प्राप्त कर रिहा हुए।
