शहर में पानी की गुणवत्ता की जांच निरंतर करते रहें : महापौर 

भोपाल। महापौर ने शनिवार को नगर निगम के शहर को शुद्ध और स्वच्छ पानी प्रदाय करने के लिए जलकार्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया. उन्होंने पानी की जांच करने की प्रक्रिया को निरंतर जारी रखने के लिए भी कहा. यह बात शुक्रवार को जलकार्य और सीवेज प्रकोष्ठ की बैठक में कही. शहर में प्रदूषित पानी कीे शिकायतें निगम को लगातार मिल रही हैं. महापौर मालती राय ने बैठक में कहा कि प्रत्येक वार्ड और सप्लाई वाले पंप हाउसों पर पानी के सेंपल लेते रहे और उनको जांच के लिए लेब में भेजते रहे हैं. जिससे शहर की जनता को पीने का पानी शुद्ध और स्वच्छ मिलता रहे.

लीकेजों को जल्द सुधारा जाए

महापौर ने बैठक में जलकार्य विभाग के अधिकारियों को कहा कि शहर में जल प्रदाय की सभी पाइप लाइनों के लीकेज को जल्द से जल्द सुधारा जाए जिससे किसी भी उपभोक्ता को पानी की समस्या न होने पाए. कुछ दिनों बाद गर्मी शुरू होने वाली हैं उस समय पानी की आवश्यकता अधिक बढ़ जाती है. जिससे गर्मियों के समय पानी के लीकेज की समस्या ना हो.

 

सीवेज मरम्मत के कार्य में तेजी लाएं

महापौर मालसी राय ने कहा कि शहर में सीवेज पाइप लाईन जाम और टूटे हुए चेंबर का बारीकी से निरीक्षण करें खास तौर जिनका पानी सडक़ों पर निकलने की शिकायतें भी मिल रही हैं. इस तरह के सीवेज चेम्बरों एवं लाईनों की सफाई व आवश्यक मरम्मत कार्यों को भी त्वरित गति से कराया जाए।

Next Post

दिल्ली में सीएम डॉ यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की सौजन्य भेंट

Sat Feb 7 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शनिवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक एवं समसामयिक विषयों पर अनौपचारिक चर्चा होने की जानकारी सामने आई है। मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा […]

You May Like