हैदराबाद ने राजस्थान को छह विकेट से हराया

अंबी 14 दिसंबर (वार्ता) चामा मिलिंद और तनय त्यागराजन (तीन-तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद तन्मय अग्रवाल (73) और राहुल बुद्धि (55) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर हैदरबाद ने रविवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के सुपर लीग ग्रुप ए मुकाबले में राजस्थान को 17 गेंदें शेष रहते छह विकेट से हरा दिया। आज यहां राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 178 रन का स्कोर खड़ा किया। राजस्थान की शुरुआत खबरा रही और उसने 19 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिये। इसके बाद महिपाल लोमरोर और कुणाल सिंह राठौड़ ने पारी को संभलाने का प्रयास किया। कुणाल सिंह राठौड़ 16 गेंदों में (27), मुकुल चौधरी 11 गेंदों में (20), कमलेश नागरकोटी (29) और अशोक शर्मा 10 रन बनाकर आउट हुये। महिपाल लोमरोर ने 35 गेंदों में चार छक्कों और एक चौके की मदद से 48 रनों की पारी खेली। कप्तान मानव सुथार पांच गेंदों में 12 रन बनाकर नाबाद रहे। हैराबाद की ओर से चामा मिलिंद और तनय त्यागराजन ने तीन-तीन विकेट लिये। मोहम्मद सिराज को दो विकेट मिले।

इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 17.1 ओवर में चार विकेट पर 179 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। तन्मय अग्रवाल ने 41 गेंदों में चार छक्के और आठ चौके लगाते हुए 73 रनों की विस्फोटक पारी खेली। राहुल बुद्धि ने 36 गेंदों में छह चौके और दो छक्के लगाते हुए 55 रन बनाये। प्रग्नय रेड्डी (18), अमन राव ने (14) और मिकिल जायसवाल ने (नाबाद 13) रनों का योगदान दिया। राजस्थान के लिए कमलेश नागरकोटी और मानव सुथार ने दो-दो विकेट लिये।

Next Post

असम राइफल्स हाफ मैराथन 2025 में 3,038 लोगों ने हिस्सा लिया

Sun Dec 14 , 2025
लैटकोर, 14 दिसंबर (वार्ता) मेघालय में डायरेक्टोरेट जनरल असम राइफल्स के मुख्यालय पर रविवार को ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ को बढ़ावा देने के लिए ‘असम राइफल्स हाफ मैराथन 2025’ के पांचवें संस्करण में आम नागरिकों से लेकर सशस्त्र बलों और पुलिस कर्मियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों को उनके प्रयासों की पहचान […]

You May Like