सीक्रेट एजेंट ने डिप्रेशन में की आत्महत्या

इंदौर:हीरानगर थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक जो कि खुद को भारत सरकार का सीक्रेट एजेंट बताता था ने आत्महत्या कर ली. 27 वर्षीय युवक ने रात 11 बजे अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज जांच शुरु की.हीरानगर थाना प्रभारी पीएल शर्मा ने बताया कि 27 वर्षीय युवक अनुराग गजभिये ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना पर पुलिस की टीम गई थी.

अनुराग को परिजनों ने रात करीब 11 बजे उसके कमरे में फंदे से लटका देखा था जिसकी जानकारी पुलिस को दी थी. जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरु की. पुलिस की टीम को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. वहीं परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, संभवतः उसके बारे में ऑनलाइन जॉब फ्रॉड का शिकार होने की आशंकाएं सामने आई हैं.

अनुराग के पिता विजय गजभिये बैंक से रिटायर्ड हो चुके है. अनुराग 12 तक पढ़ा हुआ है, उसकी बड़ी बहन की मुंबई में शादी हुई है. परिजनों ने पुलिस को बताया कि अनुराग कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था और अजीबोगरीब बातें करता था. वह खुद को भारत सरकार का सीक्रेट एजेंट बताता था और कहता था कि उसकी पहचान गोपनीय रखी गई है.

यहां तक कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कंपनी में नौकरी लगने का दावा भी करता था. परिजनों ने पुलिस को यह भी बताया कि अनुराग ऑनलाइन नौकरी की तलाश में था. कुछ वेबसाइट्स ने उससे डिजिटल सिग्नेचर करवा लिए थे और पैसों की मांग भी की गई थी. इसी तनाव में आकर उसने 8 दिन पहले अपना मोबाइल भी तोड़ दिया था. मामले में जांच की जा रही है, परिजनों के बयानों के आधार पर जांच की जा रही है, वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है.

Next Post

12वीं में फेल होने पर घर छोड़ने वाली छात्रा चंद घंटों में सकुशल मिली

Wed May 7 , 2025
इंदौर:विजयनगर क्षेत्र स्थित स्कीम नंबर 54 के हॉस्टल में रहने वाली एक 12वीं की छात्रा बोर्ड परीक्षा में फेल होने के बाद मानसिक तनाव में घर से बिना बताए चली गई थी. परिजनों द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कुछ ही […]

You May Like

मनोरंजन