राशिफल-पंचांग : 16 सितम्बर 2025

पंचांग 16 सितम्बर 2025:-

रा.मि. 25 संवत् 2082 आश्विन कृष्ण दशमीं भौमवासरे रात 2/40, आद्र्रा नक्षत्रे दिन 10/23, व्यतिपात योगे प्रात: 7/6 तदुपरि वरीयान योगे रातअंत 4/37, वणिज करणे सू.उ. 5/55 सू.अ. 6/5, चन्द्रचार मिथुन रात 3/43 से कर्क, पर्व- दशमीं श्राद्ध, शु.रा. 3,5,6,9,10,1 अ.रा. 4,7,8,11,12,2 शुभांक- 5,7,1.

————————————————————-

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: मंगलवार 16 सितम्बर 2025

वर्ष के प्रारंभ में राजनैतिककार्यो में सफलता मिलेगी, नवीन योजनाों का शुभारंभ होगा, वर्षके मध्यमेंतीर्थ यात्रा या धार्मिक कार्यो में रूचि रहेगी, राज सम्मान मिलेगा, प्रभाव में वृद्धि होगी,वर्ष के अन्त में पारिवारिक चिन्ता से मन विचलित रहेगा, कार्यक्षेत्र में आकस्मिक रूकावटें आयेंगी, धन संकट का सामना करना होगा.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को नवीन योजनाओं मेंवृद्धि होगी, वृष और तुला राशि के व्यक्तियोंको राजसम्मान मिलेगा, प्रभाव में वृद्धि होगी, कर्क राशि के व्यक्तियों को तीर्थ यात्रा करना होगी, धार्मिक कार्यो में रूचि रहेगी, सिंह राशि के व्यक्तियों को पारिवारिक परेशनी से मन विचलित रहेगा, मकर और कुुंभ राशि के व्यक्तियों के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को साहस बना रहेगा, धनु और मीन राशि के व्यक्ति यात्रा प्रवास के शौकीन होते हैं.

————————————————————-

आज का भविष्य- मंगलवार 16 सितम्बर 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक सुन्दर सुशील व्यक्तित्ववान परिश्रमी होगा. शरीर से कोमल एवं भावुक मन का होगा. स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा. अपनी मनमर्जी का मालिक होगा. कम बोलेगा, जो भी बोलेगा, वह बुद्धिमत्ता से परिपूर्ण होगा. यात्राप्रिय रहेगा.

————————————————————-

मेष- आमोद प्रमोद के साधन उपलब्ध रहेंगे. किसी व्यक्ति से भेंटवार्ता होगी. अतिथि आगमन का योग है. पत्राचार करते समय सावधानी सतर्कता रखें.

वृषभ- कौटुम्बिक कार्यो में सावधानी रखकर कार्य करें. लाभदायक अवसरों की प्राप्ति होगी. अतिथि सत्कार होगा. मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी.

मिथुन- कौटुम्बिक मामलों में सावधानी रखें. वायदा सोच विचार कर करना उचित होगा. खर्चो पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें. प्रवास का योग है.

कर्क- प्रतिष्ठा एवं सम्मान मिलेगा. शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी. अतिथि आगमन हो सकता है. व्ययभार बढ़ेगा. परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है.

सिंह- वाहनादि का प्रयोग करते समय सावधानी रखें. निजी पुरूषार्थ की प्राप्ति होगी. मित्र के संबंध में नवीन समाचार प्राप्त हो सकता है.

कन्या- पारिवारिक मतभेद हो सकते हैं. दूसरों के कारण आपको परेशानी हो सकती है. अज्ञात भय एवं चिन्ता का समाधान होगा. परिश्रम रहेगा.

तुला- किसी कार्य में परिश्रम अधिक करना होगा, खर्च बढ़ेगा. शत्रु वर्ग पराजित होगा. निजी मामलों को स्वयं सुलझाने का प्रयास करें. हर्ष बना रहेगा.

वृश्चिक- व्यापार व्यवसाय में सावधानी रखें. पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी. पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी. अनावश्यक विवादों को टालें.

धनु- धार्मिक कार्यो में खर्च होगा. आर्थिक एवं व्यापारिक क्षेत्र में प्रगति होगी. मन में शांति और संतोष बना रहेगा. साहसिक प्रयत्नों की पूर्ति होगी.

मकर- नौकरी एवं राजकीय कार्यो में संलग्नता रहेगी. मन में संतोष बना रहेगा. सोचे हुये कार्यो में विलंब हो सकता है. परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी.

कुम्भ- घर में अतिथि आगमन का योग है. अनावश्यक विवाद न बढ़ायें. कार्य में विलंब होगा. मांगलिक कार्यो पर विचार होगा. यात्रा सुखद रहेगी.

मीन- राजनैतिक कार्यो में सावधानी रखें. अनावश्यक विवादों को न बढ़ायें. कार्य में विलंब होगा. धार्मिक यात्रा हो सकती है. पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

————————————————————-

व्यापार-भविष्य:

आश्विन कृष्ण दशमीं को आद्र्रा नक्षत्र के प्रभाव से समस्त प्रकार के अनाजों में जैसे गेहॅू, जौ, चना, मक्का, बाजरा, के भाव में जोरदार मंदी होने की संभावना है, तिल, तेल, तिलहन,सरसों के भाव में साधारण नरमी होगी. भाग्यांक 1475 है.

————————————————————-

Next Post

वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट का संतुलित फैसला

Tue Sep 16 , 2025
सुप्रीम कोर्ट का सोमवार का अंतरिम आदेश वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 को लेकर जारी बहस को नई दिशा देता है. अदालत ने पूरे कानून को निलंबित करने से साफ इंकार किया है, किंतु कुछ संवेदनशील प्रावधानों पर तत्काल रोक लगाकर यह संकेत भी दिया है कि संविधान और न्यायिक परंपरा […]

You May Like