केवि के छात्रों ने एफएसटीपी प्लांट का किया शैक्षणिक भ्रमण

सिंगरौली : सिंगरौली स्थित भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी एनसीएल में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत स्वच्छ पाठशाला-युवा फॉर स्वच्छता पहल के तहत स्वच्छता ज्ञान यात्रा का आयोजन किया गया।इस पहल के तहत केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों को मोरवा स्थित एफएसटीपी फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा स्वच्छता के प्रति उनमें व्यवहारिक समझ विकसित करना था।

भ्रमण से पूर्व विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को कैप एवं मास्क वितरित किए गए। एफएसटीपी प्लांट पहुंचने पर विद्यार्थियों को संयंत्र की कार्यप्रणाली एवं अपशिष्ट प्रबंधन की विभिन्न प्रक्रियाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। प्लांट में कार्यरत कर्मियों ने विद्यार्थियों को अपशिष्ट के संग्रहण, पृथक्करण एवं प्रसंस्करण की प्रक्रिया से अवगत कराया। विद्यार्थियों को बताया गया कि विभिन्न क्षेत्रों से कचरा वाहनों के माध्यम से प्लांट तक लाया जाता है, जिसके बाद गीले एवं सूखे कचरे का पृथक्करण किया जाता है। इस दौरान विद्यार्थियों को जेसीबी के माध्यम से कचरे को हॉपर में डालने तथा कन्वेयर बेल्ट के जरिए इसे आगे की प्रसंस्करण प्रक्रिया के लिए भेजे जाने की कार्यप्रणाली भी दिखाई गई। इस अवसर पर आरके राठौर प्रबंधक मानव संसाधन/कल्याण/ नोडल ऑफिसर स्वच्छता, एनसीएल ने स्वच्छता ज्ञान यात्रा का समन्वय किया।

Next Post

इंदौर अनंत चतुर्दशी में झांकियों का भव्य प्रदर्शन, राजकुमार मिल प्रथम

Sat Sep 26 , 2026
  इंदौर में अनंत चतुर्दशी चल समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। इंदौर विकास प्राधिकरण की शिव बारात झांकी आकर्षण का केंद्र रही। झांकी प्रतियोगिता में राजकुमार मिल को प्रथम स्थान मिला। अखाड़ों में चंद्रपाल उस्ताद और श्री बिंदागुरू व्यायामशाला प्रथम रहे। प्रशासन ने विजेताओं के लिए नगद […]

You May Like