छत से गिरकर 18 वर्षीय युवती की मौत

इंदौर: छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक 18 वर्षीय युवती की तीसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई. पुलिस शुरुआती जांच में मामले को आत्महत्या की आशंका से देख रही है, हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं पर जांच जारी है.घटना समाजवाद नगर गली नंबर तीन की है, जहां रहने वाली मेहक राठौर रात करीब 9 बजे घर लौटने के बाद छत पर चली गई थी. परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी.

कुछ देर बाद अचानक नीचे गिर गई. उसका मोबाइल छत पर ही मिला है. परिजन तुरंत मेहक को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन सिर में गंभीर चोट लगने के कारण डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.फोन पर बात करते समय विवाद की बात भी आ रही सामने पुलिस का कहना है कि मेहक कॉस्मेटिक्स की दुकान पर काम करती थी. पुलिस जांच में सामने आया है कि बातचीत के दौरान उसका किसी से विवाद भी हुआ था.

हालांकि परिवार का कहना है कि वह छत की रेलिंग पर बैठकर बात कर रही थी और संतुलन बिगड़ने से गिर गई. गिरते समय उसने मदद के लिए आवाज भी लगाई थी. पुलिस का कहना है कि मोबाइल की कॉल डिटेल्स और परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है, जिसके बाद ही घटना की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी.

Next Post

दूध लेकर घर लौट रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर, मौत

Wed Apr 8 , 2026
सिंगरौली : जिले के सरई थाना अंतर्गत निवास चौकी क्षेत्र में आज मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के अनुसार रजनिया निवासी भैया लाल गुप्ता उम्र 60 वर्ष सुबह करीब 7 बजे स्कूटी से दूध लेकर अपने घर लौट रहे […]

You May Like