बागेश्वर धाम में बनेगा देश का पहला हिंदू गांव, रखी आधारशिला

ग्वालियर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिंदू एकता यात्रा के बाद देश के पहले हिंदू गांव की नींव रख दी है। ये गांव अगले दो साल में बनकर तैयार हो जाएगा। धीरेन्द्र शास्त्री ने विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमिपूजन कर इस गांव की आधारशिला रखी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हिंदू राष्ट्र का सपना हिंदू घर से ही शुरू होता है। जब हिंदू परिवार, हिंदू समाज और हिंदू ग्राम बनेंगे, तभी हिंदू तहसील, हिंदू जिला और हिंदू राज्य की कल्पना साकार होगी। उन्होंने कहा कि ये सिर्फ़ एक ग्राम नहीं, बल्कि हिंदू राष्ट्र की नींव है। हम सभी को मिलकर इसे साकार करना है।

Next Post

17 शहरों में शराबबंदी पर मोदी का आभार जताने हुई आभार सभा, सीएम मोहन यादव ने किया संबोधित

Fri Apr 4 , 2025
दतिया। प्रदेश के 17 धार्मिक शहरों में पूर्ण शराबबंदी लागू किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता की ओर से उनका आभार प्रकट करने के लिए आज दतिया के स्टेडियम ग्राउंड में विशाल आभार सभा आयोजित हुई। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आभार सभा में इस […]

You May Like

Play sound